लाइव हिंदी खबर :- पंजाब के गुरदासपुर में बाढ़ से बिगड़े हालात का जायजा लेने के लिए केंद्र और भाजपा के शीर्ष नेताओं ने संयुक्त रूप से दौरा किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने ट्रैक्टर पर सवार होकर प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।

नेताओं ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी कई स्थानों पर लोगों ने बताया कि पानी भरने से उनकी फसले बर्बाद हो गई और घरों को भी नुकसान पहुंचा है, उन्होने कहा कि किसानों और आम नागरिकों की मदद के लिए केंद्र सरकार हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फसलों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा और प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं, वहीं तरुन चुघ ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में बाढ़ प्रबंधन और स्थाई समाधान के लिए योजनाएं तैयार की जाएगी।