लाइव हिंदी खबर :- शुक्रवार को गाजियाबाद के राजनगर के रहने वाले बाहुबली पूर्व सांसद डीपी यादव के बड़े बेटे विकास यादव (50) वर्ष ने शुक्रवार को हर्षिका यादव के सात, सात जन्मों तक साथ निभाने के लिए फेरे लिए| बताते चलें कि इस शादी समारोह में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के ही पारिवारिकजन और रिश्तेदार शामिल हुए|

शादी आर्य समाज के विधि विधान के साथ संपन्न हुई, पूर्व सांसद और मंत्री डीपी यादव ने कहा कि हम लोग आर्य समाज का अनुसरण करते हैं| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर्षिका और विकास यादव की सगाई जुलाई 2025 में हुई थी|
बताते चलें कि विकास यादव नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में जेल में बंद थे| वह अभी पैरोल पर बाहर आए हैं, पूर्व सांसद और मंत्री डीपी यादव के भतीजे सत्येंद्र यादव ने बताया कि विकास यादव को 24 अप्रैल को अपनी मां पूर्व विधायक उमलेश देवी की सेवा के लिए पैरोल मिली थी| उमलेश देवी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है, उनका इलाज गाजियाबाद के निजी अस्पताल यशोदा हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है|
सत्येंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मां को देखभाल की जरूरत है, इसलिए विकास ने शादी का निर्णय लिया| 5 सितंबर को आर्य समाज विधि से विकास की शादी हर्षिका के साथ संपन्न हुई| हर्षिका फिरोजाबाद के इटोली गांव के रहने वाली है, हर्षिका के पिता उदय राज सिंह इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल है|