उत्तराखंड में शुरू होगा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान”

लाइव हिंदी खबर :- स्वास्थ्य विभाग के सचिव आर राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती तक राज्य भर में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का नाम “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” है। सचिव आर राजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना और परिवारों को सशक्त बनाना है। उनका कहना है कि अगर नारी स्वस्थ है, तो परिवार और समाज दोनों ही मजबूत होते हैं।

उत्तराखंड में शुरू होगा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान”
यह अभियान सिर्फ स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग की भी सक्रिय रूप से सहयोगिता रहेगी। इस तरह यह एक बहुविभागीय प्रयास होगा। कार्यक्रम के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लेकर जिला और उप जिला अस्पतालों तक सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता और जांच शिविर लगाये जाएंगे।इसमें महिलाओं के लिए एनीमिया, प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण और अन्य बीमारियों से संबंधित जांच और परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा छात्राओं और युवाओं को भी इस अभियान से जोड़ने की योजना है, ताकि समाज में स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के प्रयास, सेवा, केवल महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार ही नहीं बल्कि परिवारों में भी संतुलन और शक्ति करण का माहौल बनेगा। कुल मिलाकर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार और समाज को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top