नेपाल के काठमांडू में हिंसक प्रदर्शनों के बीच जर्मन पर्यटक ने कहा यहाँ हालत बहुत बुरे…

लाइव हिंदी खबर :- नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच राजधानी काठमांडू का माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। इस दौरान एक जर्मन पर्यटक जो वर्तमान में नेपाल में फंसा हुआ है, पर्यटक ने हालात को देखते हुए अपनी पीड़ा बताई है। उन्होंने कहा कि स्थिति बहुत बुरी है। पर्यटक ने बताया कि कल मैंने होटल से धुआं उठते देखा, लोग इमारत में फंसे हुए थे।

नेपाल के काठमांडू में हिंसक प्रदर्शनों के बीच जर्मन पर्यटक ने कहा यहाँ हालत बहुत बुरे…

उसने बताया कि यहां निर्दोष लोग मारे जा रहे। यह बहुत दुखद है नेपाल में हाल ही में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे। जिनमें कई जगह हिंसा और राजधानी में घटनाएं हुई हैं। राजधानी काठमांडू के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाया है। कई जगहों पर आग लगाई गई। जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इन घटनाओं को लेकर चिंता जताई जा रही है। विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सक्रिय हो गए हैं और अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। जर्मन पर्यटक की आपबीती से साफ है कि काठमांडू में आम लोगों और विदेशी नागरिकों दोनों के लिए स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। प्रशासन सुरक्षाबलों की मदद से लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन हालात अब भी नियंत्रण में नहीं आये हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top