लाइव हिंदी खबर :- हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव लड़ने जीतने और सरकार बनने तक सीमित नहीं है। बल्कि संकट के समय समाज के साथ खड़े रहना पार्टी की असली पहचान है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा का दायित्व सिर्फ राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, जब समाज किसी समस्या का सामना करता है। तब हमारी पार्टी सबसे आगे बढ़कर मदद करती है। यही हमारे संस्कार हैं, संगठन की ताकत है। उन्होंने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर आई आपदाओं और प्राकृतिक संकटों के समय सरकार कहीं नजर नहीं आई।
आज प्रदेश के लोग कठिनाइयों से जूझ रहे हैं, लेकिन सत्ताधारी दल नेता का फर्ज बनता है कि वह जनता के बीच जाकर राहत पहुंचाये, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के हर जिले और गांव में सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। चाहे वह आपदा रही हो या फिर स्वास्थ्य सहायता हो या जरूरतमंदों तक समान पहुंचाना, भाजपा संगठन हमेशा आगे खड़ा रहा है।
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया है कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा लोगों की सेवा और समस्या का समाधान के लिए समर्पित है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश से सरकार से अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर आपदा प्रबंधन और जनता की सहायता के लिए ठोस कदम उठाएं।