कोलकाता में टीईटी पास अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव, 500 हिरासत में

लाइव हिंदी खबर :- पश्चिम बंगाल के कोलकाता में राज्य में भर्ती प्रक्रिया को लेकर नाराजगी एक बार फिर सड़कों पर दिखी। करीब 2000 अभ्यर्थियों ने जिन्होंने 2022 में TET पास किया था| विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि परीक्षा पास करने के बावजूद अब तक उन्हें इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया गया।

कोलकाता में टीईटी पास अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव, 500 हिरासत में

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत की TET पास किया। मगर सरकार भर्ती प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा रही है। अभ्यर्थियों ने विधानसभा के सामने नारेबाजी की और शिक्षा विभाग से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें लाल बाजार ले जाया गया।

इस दौरान कुछ जगहों पर धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार इंटरव्यू, कॉल लेटर जारी नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका यह भी आरोप है की भर्ती प्रक्रिया में लगातार देरी हो रही है। जिससे उनकी उम्र और कैरियर दोनों दांव पर लग रहे हैं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में TET भर्ती पहले भी कई बार विवादों और भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से सुर्खियों में रही है। हाल ही में शिक्षा भर्ती घोटाले के मामले ने सरकार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ऐसे में 2022 TET पास अभ्यर्थियों का यह आंदोलन राज्य की राजनीति में नया मुद्दा खड़ा कर सकता है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने का कहना है कि हमने  2022  में ही TET पास कर लिया था। जिसे 3 साल हो चुके हैं। गवर्नमेंट हमें रोजगार नहीं दे रही है। इसीलिए हम लगातार अपनी नौकरी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top