23 महीने कानूनी लडाई के बाद जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान

लाइव हिंदी खबर :- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान को कई मामलों में जमानत मिलने के बाद 23 सितंबर 2025 को सीतापुर जेल से रिहा कर दिये गये| उनकी रिहाई को लेकर समर्थक पार्टी कार्यकर्ता जेल के बाहर एकत्रित हुए| इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि कोर्ट के फैसले पर किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है| न्यायपालिका निष्पक्ष है और उत्तर प्रदेश सरकार निष्पक्ष रूप से कम कर रही है|

23 महीने कानूनी लडाई के बाद जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान

आजम खान की रिहाई से राजनीतिक हल्का में चर्चा तेज हो गई उनके समर्थक इसे कानूनी प्रक्रिया का सम्मान और न्याय का प्रतीक मार रहे हैं। वहीं विपक्षी दल और अन्य राजनीतिक विश्लेषक इस रिहाई को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मान रहे हैं, जेल से रिहाई के बाद आजम खान समर्थक पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस दौरान पुलिस वालों ने जेल परिषद और आस-पास के इलाकों में विशेष चौकसी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

मामले में यह ध्यान देने वाली बात है कि आजम खान पर दर्ज किया आपराधिक और विवादास्पद मामले लंबित थे। जिनमें भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और अन्य आरोप शामिल थे। अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। जिससे वे अपने कानूनी दायित्व का पालन करते हुए बाहर आ सकेंगे। राजनीतिक लोगों का मानना है कि आजम खान की रिहाई उत्तर प्रदेश के आगामी राजनीतिक लड़ाई में भी असर डाल सकती है। क्योंकि वह समाजवादी पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण चेहरा और रणनीतिक नेता माने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top