लाइव हिंदी खबर :- कर्नाटक के मैसूर में इस साल का दशहरा उत्सव ऐतिहासिक बन गया। चामुंडेश्वरी इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड ने यहां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। कंपनी ने 2983 ड्रोन की मदद से आसमान में एक विशाल बाघ का आर्टवर्क तैयार किया। करीब 3000 ड्रोन के इस शो में कई रंग-बिरंगे आर्टवर्क दिखाये गये। जिनमें बाग की आकृति सबसे आकर्षण का केंद्र रही।

यह प्रदर्शन न केवल तकनीकी दृष्टि से अनोखा था, बल्कि सांस्कृतिक महत्व भी रखता है, क्योंकि बाघ मैसूर की शान और दशहरा महोत्सव का अहम प्रतीक माना जाता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम ने मौके पर मौजूद रहकर इस उपलब्धि को आधिकारिक रूप से दर्ज किया। दर्शकों ने आसमान में रंगों और रोशनी से सजी बाघ की आकृति देखकर जमकर तालियां बजाई।
CESC अधिकारियों ने कहा कि यह रिकॉर्ड तो़ड शो मैसूर दशहरा की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगा। साथ ही यह भारत की बढ़ती ड्रोन टेक्नोलॉजी और क्षमता को भी दर्शाता है।