राहुल गांधी पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने साधा निशाना, बोलीं अपनी पार्टी का फायदे देखते

राहुल गांधी पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने साधा निशाना, बोलीं अपनी पार्टी का फायदे देखते

लाइव हिंदी खबर :- आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल चुनिंदा आक्रोश दिखाते हैं और जिन मुद्दों से उनकी पार्टी को सीधा फायदा नहीं होता उन पर चुप्पी साध लेते हैं। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी की राजनीति से ऊपर उठकर देश सहित की बात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कभी दिल्ली में हुई वोट चोरी पर आवाज नहीं उठाई, जबकि अपने राज्य में चुनावी गड़बड़ियों पर जोर-शोर से बयान देते रहते हैं। यह स्पष्ट करता है कि वे मुद्दों का चयन अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार करते हैं। आप प्रवक्ता ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के मुद्दे को भी उठाया।

उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक की मांगे पूरी तरह जायज है। ये वहीं वादे हैं, जो भाजपा ने खुद जनता से किये थे। लद्दाख को राज्य का दर्जा और संवैधानिक अधिकार देने की बात कर रहे हैं। ये वही वादे हैं, जो भाजपा ने खुद जनता से किए थे। राहुल गांधी को भी इस मसले पर जनता के साथ खड़ा होना चाहिए, लेकिन वे इस पर चुप हैं। कक्कड ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही जनता से किए गए वादों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सिर्फ वहीं मुद्दे उठाते हैं, जिनसे उनकी राजनीतिक रैली और चुनावी प्रचार को फायदा मिले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top