लाइव हिंदी खबर :- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में बुनियादी जरुरतों पर सब्सिडी कटौती को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच तीखी नोकझोक हो गयी। नोकझोक इतनी बढ गई कि 25 सैनिकों को आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने बंधक बना लिया।

बता दें कि प्रदर्शनकारियों इन जवानों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की इस कार्यवाही की वजह से सुरक्षाबल कोई सीधी कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि खुफिया एजेंसियां आंदोलन को तोडने के लिए गुप्त हमले करा रहीं हैं।
सादे कपडों में आए अज्ञात लोग नेताओं को निशाना बनाते हैं और भीड में अफरातफरी फैलाते हैं। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी बंधक सुरक्षाबलों के वीडियो भी साझा किये हैं। बताते चलें कि बुधवार को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सिक्योरिटी फोर्सेस ने निहत्थे लोगों पर फायरिंग की थी।
जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग जख्मी बताये जा रहे हैं। यह प्रदर्शन पिछले करीब 4 दिनों से लगातार जारी है। इस प्रदर्शन में अब तक करीब 10 लोग मारे जा चुके हैं। यह प्रदर्शन मौलिक अधिकारों और महंगाई को कंट्रोल न कर पाने की वजह से किये जा रहे हैं।