लाइव हिंदी खबर :- लंदन के 50 फ्रेंचर्च स्ट्रीट के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत 700 साल पुराने चर्च टॉवर ऑल हैलोज स्टेनिंग अब 45 फुट के करीब 13.7 मीटर ऊंचाई पर स्टील स्टील्स पर बैलेंस किया जाएगा। इसके लिए पहले 125000 टन मिट्टी निकाली गई और फिर टॉवर को ऊपर उठाया गया। ऐसा पहली बार संभव हो पाया है, इसलिए इसे इंजीनियरिंग दुनिया का चमत्कार बताया जा रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस चर्च टॉवर का निर्माण 1320 ई में किया गया था| बताते चलें कि इस चर्च ने ग्रेट फायर ऑफ लंदन (1666) का सामना किया है। अब यह केवल वही हिस्सा है, जो आज भी बचा हुआ है और जिसे संरक्षित रखने के लिए काम किया जाएगा।
लंदन के डिप्टी मेयर हार्वर्ड डाबर ने कहा कि साल 2028 तक यहां एक 36 मंजिला ऑफिस टॉवर बनाया जाएगा। जिसमें ऑफिस स्पेस, शॉपिंग एरिया और रूफ गार्डन आदि बनाये जायेंगे। चर्च टॉवर को बाद में पुनर्स्थापित कर ग्रीन पब्लिक स्पेस का हिस्सा बना दिया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 10500 करोड रुपए खर्च किये जाएंगे।