सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति वशर-अल-असद को दिया गया था जहर

लाइव हिंदी खबर :- रूस की राजधानी मास्को से बड़ी खबर सामने आई है। सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद लाइसेंस को जहर देने की कोशिश की गई थी। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गहन इलाज के बाद अब उनकी हालत को स्थिर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक असद को अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान केवल उनके भाई माहेर-अल-असद और पूर्व राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ मंसूर अज्जाम को ही उनसे मिलने की अनुमति दी गई थी।

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति वशर-अल-असद को दिया गया था जहर

बताया जा रहा है कि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस घटना ने सीरिया की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहर देने की कोशिश किसने की, क्यों की इस पर फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मामला सीरिया के आंतरिक सत्ता संघर्ष और बाहरी विरोधियों से जुड़ा हुआ हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top