चक्रवात शक्ति को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी की चेतावनी, तटीय जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट

लाइव हिंदी खबर :- महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात शक्ति (3 से 7 अक्टूबर) को लेकर राज्य भर में उच्च से मध्यम प्रभाव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात विदर्भ, मराठवाड़ा और कोकण क्षेत्र में भारी वर्षा और तेज हवाओं के रूप में व्यापक असर डाल सकता है। सरकार द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार तटीय जिलों में 45 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

चक्रवात शक्ति को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी की चेतावनी, तटीय जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट

इसके अलावा समुद्र में ऊंची लहरें और अशांत मौसम देखने को मिल सकता है। मछुआरों और समुद्री यात्रियों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा है और संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों की सुरक्षित स्थानों पर निकासी की तैयारी शुरू कर दी गई है। विशेष दलों को तैयार रहने और साथ ही शिविरों में आवश्यक के संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विदर्भ और मराठा में भारी वर्षा से जल भराव फसलों को नुकसान और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वह घर से अनावश्यक बाहर न निकले, अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी दिशा निर्देशों का ही पालन करें। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि चक्रवात शक्ति अरब सागर से नमी लेकर पश्चिमी महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। जिससे आने वाले दिनों में वर्षा की तीव्रता और बढ़ सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top