INS सह्याद्री की दक्षिण कोरिया में नौसैनिक अभ्यास में भागीदारी

INS सह्याद्री की दक्षिण कोरिया में नौसैनिक अभ्यास में भागीदारी

लाइव हिंदी खबर :- भारतीय नौसेना के INS सह्याद्री ने दक्षिण कोरिया के बुसान में नौसैनिक अभ्यास की हार्बर फेज में हिस्सा लिया। यह अभ्यास भारतीय नौसेना और दक्षिण कोरिया (ROK) नौसेना के बीच पहली द्विपक्षीय गतिविधि है। हार्बर फेज में आने वाले सी फेज की योजना तैयार की गई।

दोनों नौसैनिक दलों के बीच क्रॉस-डेक विजिट, पेशेवर बातचीत और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान हुआ। इस दौरान दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने खेल-कूद गतिविधियों के माध्यम से आपसी मित्रता और सहयोग को भी मजबूत किया।

INS सह्याद्री का यह दौरा भारत और दक्षिण कोरिया के बीच समुद्री सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देने के भारतीय नौसेना के प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारतीय नौसेना ने इस अवसर पर कहा कि यह अभ्यास दोनों देशों की समुद्री रणनीतिक साझेदारी और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top