केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वधावन पोर्ट परियोजना की समीक्षा बैठक की

लाइव हिंदी खबर :- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को वधावन पोर्ट परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में पोत, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान परियोजना से जुड़ी विभिन्न पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई ताकि इसका कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वधावन पोर्ट परियोजना की समीक्षा बैठक की

पीयूष गोयल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि पोत, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वधावन पोर्ट परियोजना की समीक्षा बैठक की। हमने परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की ताकि इसे तय समय में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि वधावन पोर्ट परियोजना भारत की समुद्री व्यापार क्षमताओं को नई ऊंचाई देने वाली है।

इस परियोजना से रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे और देश के वैश्विक समुद्री व्यापार मार्गों में भारत की हिस्सेदारी को मजबूती मिलेगी। गोयल ने कहा कि सरकार देश में आधुनिक बंदरगाहों के निर्माण और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। वधावन पोर्ट परियोजना इसके तहत एक महत्त्वपूर्ण रणनीतिक कदम है, जो भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक प्रमुख केंद्र बनाने में मदद करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top