लाइव हिंदी खबर :- सरिता विहार के अली गांव में कांग्रेस नेता के पति पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस टीम ने मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं और हमलावरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश या राजनीतिक विवाद से जुड़ा हो सकता है। हालांकि सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल पीड़ित का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।