लाइव हिंदी खबर :- लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार पुतिन ने अपने अब तक से सबसे खतरनाक हथियार को दिखा ही दिया है। रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुतिन ने अपनी उस ताकत को दिखा ही दिया जिसका वह दुनिया के सामने कई बार जिक्र कर चुके हैं।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दुनिया की पहली परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल बुरेवस्तनिक-9M739 का सफल परीक्षण कर लिया है। पुतिन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जानकारी देते हुए बताया कि परमाणु ऊर्जा से चलने वाली इस मिसाइल के सभी टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं।
इस दौरान रूसी सेना के प्रमुख वैलेरी गेरेसिमोव ने पुतिन को बताया कि मिसाइल का सफल टेस्ट 21 अक्टूबर को किया गया। इस टेस्ट में बुरेवस्तनिक क्रूज मिसाइल ने करीब 15 घंटे तक लगातार उड़ान भरी। परमाणु ऊर्जा से चलने वाली रुस की इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद रुस के विरोधी देशों में सन्नाटा सा छा गया है।
हडकम्प सा मच गया है। क्योंकि परमाणु ताकत से चलने वाली अनलिमिटेड रेंज वाली यह मिसाइल अब तक दुनिया के किसी भी देश के पास नहीं है और ना किसी देश के पास इस मिसाइल को रोकने की क्षमता है। बताया जा रहा है कि दुनिया का कोई भी डिफेंस सिस्टम इस मिसाइल को रोक नहीं सकता।
रूस की इस मिसाइल की स्पीड 1300 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। दुनिया भर के एक्सपर्ट को पहले यकीन नहीं हो पा रहा था कि ऐसा भी हो सकता है क्या? लेकिन रूस ने वह करके अपनी ताकत का लोहा दुनिया को मनवा दिया है। अब रूस अपनी इस मिसाइल से अमेरिका के किसी भी हिस्से पर हमला करने में सक्षम है।