बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे

लाइव हिंदी खबर :- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ ने अपने सौ वर्षों की समर्पित यात्रा में देशभर में सांस्कृतिक पुनर्जागरण, सामाजिक समरसता, आत्मगौरव और राष्ट्रसेवा की दिव्य धारा को प्रवाहित किया है। इससे पूरे देश में राष्ट्रीय चेतना की लौ प्रज्वलित हुई है।

बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने अपनी 25 वर्ष की यात्रा में कई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है और जनता के सहयोग से इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया है। धामी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य के सवा करोड़ लोगों के सहयोग से हम अपने इस अटूट संकल्प को अवश्य पूरा करेंगे।

उन्होने उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का जनता से वादा किया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उत्तराखंड ने प्राकृतिक आपदाओं, सीमित संसाधनों और भौगोलिक कठिनाइयों के बावजूद हमेशा मजबूती से आगे बढ़ने का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति, आस्था और सेवा भावना ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top