लाइव हिंदी खबर :- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को बिहार के वाल्मीकि नगर में महिला बुनकरों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बुनकर समुदाय और छोटे उद्योगों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि बुनकरों की मेहनत भारत की पहचान है, लेकिन सरकारों की उपेक्षा के कारण यह कला संकट में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस और महागठबंधन सरकार बुनकरों के लिए विशेष योजनाएं, आर्थिक सहायता और बाजार उपलब्ध कराने की नीति लेकर आएगी।

उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन हाथों को सशक्त करें जो भारत की परंपरा को जिंदा रखते हैं। प्रियंका गांधी की इस मुलाकात को स्थानीय महिलाओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया और अपने अनुभव साझा किए। यह दौरा कांग्रेस के ग्रामीण उद्योगों और महिला सशक्तिकरण पर फोकस को दर्शाता है।स