लाइव हिंदी खबर :- भारतीय वायुसेना के उपाध्यक्ष एयर मार्शल नरमदेश्वर तिवारी ने दुबई में आयोजित 12वीं दुबई इंटरनेशनल एयर चीफ्स’ कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। यह सम्मेलन दुबई एयर शो के साथ आयोजित किया गया था। इस दौरान एयर मार्शल तिवारी ने ऑपरेशनलाइजेशन ऑफ स्पेस फॉर एयर सुपीरियोरिटी एन इंडो-पैसिफिक पर्सपेक्टिव विषय पर अपने विचार रखे।

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि कैसे भारत वायु शक्ति को मजबूत करने के लिए स्पेस आधारित क्षमताओं का इस्तेमाल बढ़ा रहा है। उन्होंने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बदलते सुरक्षा माहौल, तकनीकी जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्पेस डोमेन आने वाले समय में एयर फोर्स की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

सम्मेलन में दुनिया भर की वायु सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए, जहां एयर मार्शल तिवारी ने भारत की आधुनिक होती वायु शक्ति, उपग्रह आधारित निगरानी, कम्युनिकेशन और रक्षा क्षमताओं पर भारत के दृष्टिकोण को साझा किया। इस भागीदारी को भारत की अंतरराष्ट्रीय सैन्य साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।