लाइव हिंदी खबर :- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा इन दिनों अपने आधिकारिक दौरे पर लंदन में हैं। उन्होंने अपने पहले दिन शहर के वाटरफ्रंट क्षेत्र का दौरा किया। सरमा ने बताया कि वे गुवाहाटी के रिवरफ्रंट को आधुनिक और आकर्षक बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसके लिए दुनिया भर की बेहतरीन योजनाओं और तकनीकों को अपनाने पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे गुवाहाटी का रिवरफ्रंट राज्य के पर्यटन और शहरी विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लंदन जैसे शहरों की रिवरफ्रंट मैनेजमेंट और डिजाइन असम में लागू की जा सकती हैं, जिससे शहर को नया रूप मिलेगा। लंदन में अपने प्रवास के दौरान सरमा ने भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि विदेशों में बसे असम के लोग मेहनती हैं और राज्य के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव हमेशा मजबूत रहा है। उन्होंने उनसे बातचीत की और राज्य में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। सीएम ने बताया कि जल्द ही गुवाहाटी रिवरफ्रंट के बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनसे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।