बोले पुतिन, यूरोप पर रूस कभी हमला नहीं करेगा, अगर चाहें तो कागज पर लिखकर दे दूं

लाइव हिंदी खबर :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप पर रूसी हमले की आशंकाओं को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि रूस किसी भी यूरोपीय देश पर हमला करने की योजना नहीं बना रहा। पुतिन ने यहां तक कहा कि अगर यूरोपीय नेता चाहें तो वह इस बात का लिखित आश्वासन देने के लिए भी तैयार हैं।

बोले पुतिन, यूरोप पर रूस कभी हमला नहीं करेगा, अगर चाहें तो कागज पर लिखकर दे दूं

पुतिन ने यूरोपीय नेताओं पर आरोप लगाया कि वे अपनी जनता में डर फैलाकर हथियार कंपनियों को फायदा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये नेता केवल “हथियार उद्योग के तलवे चाटने में लगे हैं” और रूस के खतरे का झूठा माहौल बनाकर अरबों डॉलर की डील्स करवाना चाहते हैं।

इससे पहले जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडफुल ने दावा किया था कि रूस अगले चार वर्षों में यानी 2029 तक किसी NATO देश पर हमला करने की क्षमता तैयार कर सकता है। उन्होंने कहा कि जर्मन इंटेलिजेंस एजेंसियों के मुताबिक रूस NATO के खिलाफ संभावित युद्ध की तैयारी कर रहा है।

पुतिन का यह जवाब ऐसे समय में आया है जब अमेरिका, यूरोपीप और यूक्रेन के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए नई शांति योजना पर बातचीत जारी है। पुतिन का बयान इस पूरी चर्चा पर बड़ा राजनीतिक प्रभाव डाल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top