स्टेट डिनर में पुतिन ने चखा भारतीय व्यंजनों का स्वाद

लाइव हिंदी खबर :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में शानदार स्टेट डिनर का आयोजन किया। यह भोज पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे के समापन पर रखा गया था।डिनर का मेन्यू पूरी तरह भारतीय क्षेत्रीय स्वादों से सजा हुआ था। शुरुआत दक्षिण भारत के मुरुंगेकाई चारू (रसम) सूप से हुई।

स्टेट डिनर में पुतिन ने चखा भारतीय व्यंजनों का स्वाद

स्टार्टर में कश्मीरी गुछी दून चेटिन (अखरोट के साथ भरे मशरूम), काले चने के शिकमपुरी कबाब और वेज झोल मोमोज परोसे गए। मेन कोर्स में पुतिन के लिए एक खास वेज थाली सजाई गई। इसमें जाफरानी पनीर रोल, पालक-मेथी-मटर का साग और कई तरह की भारतीय रोटियां शामिल थीं। मिठाई में पारंपरिक हलवा, कुल्फी और संदेश परोसे गए। साथ ही ताजे फलों के जूस भी मेन्यू में थे।

भोज के दौरान पुतिन ने भारतीय भोजन का स्वाद लेने के साथ भारतीय संगीत का आनंद भी लिया। उन्हें फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गाना सुनाया गया। जिसका उन्होंने मुस्कुराते हुए आनंद लिया। भारत-रूस मैत्री को दर्शाता यह स्टेट डिनर दोनों देशों के बीच रिश्तों की गर्मजोशी की झलक भी पेश करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top