अमेरिका देगा पाकिस्तान को देगा अरबों डॉलर की मदद

लाइव हिंदी खबर :- अमेरिका ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित रेको डिक कॉपर-गोल्ड प्रोजेक्ट के लिए 1.25 अरब डॉलर की EXIM बैंक फाइनेंसिंग को मंजूरी दे दी है। यह इलाका खनिजों से समृद्ध है, लेकिन कई दशकों से उग्रवाद और अशांति का केंद्र रहा है। अमेरिकी फंडिंग का उद्देश्य इस क्षेत्र में खनन कार्यों को आधुनिक बनाना और आर्थिक सहयोग को मजबूत करना है।

अमेरिका देगा पाकिस्तान को देगा अरबों डॉलर की मदद

अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत नैटली बेकर ने X पर जारी एक वीडियो संदेश में बताया कि आने वाले वर्ष तक US EXIM बैंक पाकिस्तान के माइनिंग सेक्टर में कुल 2 अरब डॉलर तक निवेश करेगा। उनके अनुसार, इस प्रोजेक्ट के तहत अगले कुछ वर्षों में 2 अरब डॉलर की अमेरिकी माइनिंग मशीनरी और सेवाएं पाकिस्तान भेजी जाएंगी।

बेकर ने कहा कि इस निवेश से अमेरिका में लगभग 6,000 और बलूचिस्तान में करीब 7,500 नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने बताया कि रेको डिक प्रोजेक्ट एक ऐसा मॉडल है जो अमेरिकी निर्यातकों और स्थानीय पाकिस्तानी समुदाय—दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा। यह कदम ट्रम्प प्रशासन की बढ़ती आर्थिक साझेदारी वाली नीति के अनुरूप है।

बलूचिस्तान में स्थित रेको डिक दुनिया के सबसे बड़े कॉपर-गोल्ड भंडारों में से एक माना जाता है। इसे कनाडा की बैरिक गोल्ड, पाकिस्तान की केंद्र सरकार और बलूचिस्तान सरकार मिलकर विकसित कर रही हैं। प्रोजेक्ट से उत्पादन 2028 से शुरू होने की संभावना है।

अमेरिका को उम्मीद है कि इस साझेदारी के बाद दोनों देशों के बीच माइनिंग और अन्य महत्वपूर्ण खनिज सेक्टरों में और भी समझौते होंगे, जिससे आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top