AAP नेताओं पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज

लाइव हिंदी खबर :- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजय झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला 17–18 दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है, जब इन नेताओं ने कनॉट प्लेस पर एक राजनीतिक स्किट का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था।

AAP नेताओं पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज

शिकायत के मुताबिक वीडियो में सांता क्लॉज का मजाक उड़ाया गया और फर्जी सीपीआर सीन दिखाया गया, जिससे ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। आरोप है कि यह स्किट अपमानजनक थी और इससे समुदाय विशेष की आस्था को ठेस पहुंची।

दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 295 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वीडियो व अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top