INS सह्याद्री ने जापान के साथ समुद्री अभ्यास JAIMEX-25 में हिस्सा लिया

लाइव हिंदी खबर :- भारतीय नौसेना के स्वदेशी निर्मित शिप INS सह्याद्री, जो शिवालिक-श्रेणी का गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट है, ने जापान-भारत समुद्री अभ्यास (JAIMEX-25) के समुद्री चरण में भाग लिया। यह अभ्यास 16 से 18 अक्टूबर 2025 तक जापान के समुद्री क्षेत्र में आयोजित किया गया।

INS सह्याद्री ने जापान के साथ समुद्री अभ्यास JAIMEX-25 में हिस्सा लिया
रक्षा मंत्रालय के अनुसार अभ्यास का उद्देश्य भारत और जापान की नौसेनाओं के बीच संचालनिक तालमेल और पारस्परिक सहयोग को मजबूत करना है। इसमें उन्नत नौसैनिक रणनीतियों, वायु रक्षा और पनडुब्बी-रोधी अभियानों का अभ्यास किया गया। समुद्री चरण के बाद INS सह्याद्री ने 21 अक्टूबर 2025 को योकोसुका बंदरगाह पर कॉल किया|

जहां जहाज ने हार्बर चरण में भाग लिया। इस दौरान दोनों देशों के नौसैनिक अधिकारियों ने सांस्कृतिक और पेशेवर आदान-प्रदान कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अभ्यास भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा देने के साथ-साथ इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को भी मजबूत करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top