जबरदस्त सेहत बनाने के लिए यह सारे फिगर फूड का सेवन जरूर करें

लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :-  फिगर फूड ऐसे फल और सब्जियां हैं जो शरीर के अंगों जैसी आकृति वाले हाेते हैं।इनमें सेहत बनाए रखने के अनाेखे गुण होते हैं।

जबरदस्त सेहत बनाने के लिए यह सारे फिगर फूड का सेवन जरूर करें

गाजर: आंखों की लाइफलाइन
इसका आंतरिक आकार आंख जैसा होता है इसीलिए यह आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है।
फायदे : इसमें लाइकोपिन होता है जो कैंसर को बढ़ाने वाले फ्री रेडीकल्स को बनने से रोकता है। इसमें मौजूद बीटाकैरोटीन आंखों व त्वचा को स्वस्थ रखता है।

प्याज : कोशिकाओं सी बनावट
प्याज की आन्तरिक संरचना शरीर की कोशिकाओं जैसी होती है। इसीलिए यह शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में सहायक है। 100 ग्राम प्याज में 40 किलो कैलोरी ऊर्जा, 9.3 ग्राम कार्बोज, 1.7 ग्राम रेशा, 1.1 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

फायदे : प्याज में केलिसीन व राइबोफ्लेविन (विटामिन-बी) पर्याप्त मात्रा में होता है। इसलिए यह आंखों के लिए बेहतर औषधि है। प्याज का रस लू और पथरी में लाभ देता है। सरसों के तेल में प्याज का रस मिलाकर मालिश करने से गठिया रोग में फायदा होता है।

जबरदस्त सेहत बनाने के लिए यह सारे फिगर फूड का सेवन जरूर करें

शकरकंद: पेंक्रियाज का रक्षक
शकरकंद, पेंक्रियाज के आकार का होता है इसीलिए यह इसकी कार्यक्षता बढ़ाने में सहायक होता है।

फायदा: अधिक कैरोटिनॉयड के कारण यह फेफड़े और मुंह के कैंसर से बचाता है। इससे शुगर कंट्रोल होती है। आंखों की रोशनी बढ़ती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

राजमा : किडनी का दोस्त
इसका आकार किडनी जैसा होता है।

फायदा:राजमा में घुलनशील व अघुलनशील दोनों तरह के रेशे होते हैं। घुलनशील रेशे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के साथ घुलकर उसे शरीर से बाहर निकाल देते हैं। साथ ही अघुलनशील रेशे शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाकर कब्ज को होने से रोकते हैं।

Broccoli Saves Us From Cancer - कैंसर से बचाती है ब्रोकली | Patrika News

ब्रोकली :पौष्टिकता का खजाना
इसका आकार हमारे फेफड़ों के समान होता है।

फायदा: ब्रोकली विटामिन सी से भरपूर है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली के समुचित कार्य को बनाए रखने के लिए एक पोषक तत्व मानी जाती है। ब्रोकली क्रोमियम का बहुत अच्छा स्रोत है, जो मधुमेह पर नियंत्रण और शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को नियंत्रित करती है।

अंगूर :
दुनिया में लाल, हरे, बैंगनी रंग के अंगूर पाए जाते हैं। इसका प्रयोग वाइन व किशमिश बनाने में किया जाता है। इन्हें फिगर फूड भी कहा जाता है, इसका आकार हृदय व फेफड़े के समान होता है और यह हृदय व फेफड़े के लिए सबसे अधिक लाभदायक हैं।

अंगूर का स्वास्थ्य पर प्रभाव : इसमें उपस्थित पोलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट विभिन्न तरह के कैंसर रोकने में सहायक है। इसे नियमित खाने से हृदय रोगों में कमी आती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top