अगर आप भी रोजाना सेब खाते हैं तो जरूर पढ़ेें एक बार इस खबर को…

लाइव हिंदी खबर(हेल्थ टिप्स ) :-  क्या आप जानते हैं कि 240 ग्राम सेब खाने से करीब 10 करोड़ बैक्टीरिया अंदर जाते हैं। यह अध्ययन ऑस्ट्रिया के ग्रेज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में किया गया। जर्नल फ्रंटियर में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि ये बैक्टीरिया हानिकारक हैं या नहीं यह इस बात पर र्निभर करता है कि सेब ऑर्गेनिक या पारम्परिक तरीके से उगाया गया है। इसके बीज में करीब एक करोड़ बैक्टीरिया होते हैं। रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया का समूह ‘इसचेरिचिया-शिंगेला’परंपरागत सेबों के नमूनों में पाया गया लेकिन जैविक सेबों में नहीं था।

अगर आप भी रोजाना सेब खाते हैं तो जरूर पढ़ेें एक बार इस खबर को…
एक्सपर्ट कमेंट : अच्छे बैक्टीरिया की जरूरत होती
बेहतर पाचन क्षमता के लिए अच्छे बैक्टीरिया की जरूरत होती है। इसके लिए फल, सलाद व सब्जी महत्वपूर्ण स्रोत हैं। कई बैक्टीरिया गलत तरीके से उगाने व पकाने के दौरान खत्म हो जाते हैं। अच्छे बैक्टीरिया कई बीमारियों से बचाते हैं। फल जांच-परखकर खरीदें। यह भी देख लें कि फलों पर वैक्सिंग कोटिंग तो नहीं की गई है। इससे भी सेहत को नुकसान होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top