लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- विटामिन, कैल्शियम, मैग्नेशियम, आयरन आदि जैसे हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है।उसी प्रकार फाइबर भी हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। फाइबर का हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में एक बड़ा हाथ है। फाइबर युक्त आहार ग्रहण करने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है। पाचन तंत्र मजबूत होता है। मोटापा भी धीरे धीरे कम होने लगता है। फाइबर युक्त आहार पेट को अच्छी तरह से साफ करने में सक्षम है। फाइबर युक्त आहार लेने से आंतों में जमी गन्दगी साफ़ हो जाती है।

अगर आप शरीर में फाइबर की कमी को दूर करना चाहते हैं तो इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें

इस कारण शरीर की ज्यादातर गन्दगी शरीर से बाहर निकल जाती है। फाइबर युक्त आहार पचने में ज्यादा समय लेता है इस कारण बार बार भूख लगने की शिकायत नहीं रहती। अतः निश्चित मात्रा में आहार ग्रहण करने से मोटापे की शिकायत भी दूर हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे जिनमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है।इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आपका शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेगा।

Vitamin A uses, effectiveness, possible side effects: जरूरत से ज्यादा  विटामिन 'ए' आपके लिए हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे - India TV Hindi News

1)- फाइबर युक्त आहार में पहला स्थान आता है ओट्स का। ओट्स में मौजूद गलूका विटामिन के कारण इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। ओट्स का सेवन दूध के साथ करने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है।जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं एवं शरीर को स्वस्थ भी रखना चाहते हैं ऐसे लोगों को ओट्स का सेवन करना चाहिए। ये शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को दूर करता है। एवं शरीर में उपस्थित वसा को एनर्जी में बदल देता है।

2)- फाइबर युक्त आहार में सेब, नाशपाती भी शामिल हैं। इनका सेवन करने से भी शरीर को अतिरिक्त मात्रा में फाइबर मिलता है। इसके छिलकों में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। अतः हो सके तो इन्हें छिलके सहित खाने की चेष्टा करें।

शरीर में फाइबर की कमी होने पर खाएं ये आहार -  eat-these-foods-when-there-is-a-lack-of-fiber-in-the-body - Nari Punjab  Kesari

3)- कद्दू में भी प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास कद्दू का रस पीने से शरीर में विटामिन, मिनरल और फाइबर की कमी दूर होती है। एवं शरीर का मोटापा धीरे धीरे कम होने लगता है। कद्दू के रस का सेवन करने से रक्त चाप भी नियंत्रित रहता है। एवं पाचन तंत्र भी ठीक से काम करता है। काजू बादाम किशमिश में भी भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है।