लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :- आज कल कौन ऐसा है जो हेल्थी नहीं रहना चाहता। हेल्थी रहना हर किसी का सपना होता है। लेकिन ज्यादा मेहनत वाला काम न करने और हमारे खान पान का सही डंग न होने के कारण हम हेल्थी नहीं रह पाते हैं। अगर हम हेल्थी रहना चाहते हैं तो हमें अपने खाने पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा। क्योंकि खाने का हमारे शरीर पर बहुत प्रभाव पड़ता है। सुबह का नाश्ता अच्छा होना हमारी सेहत के लिए बहुत hi अच्छा है। अगर हमारा सुबह का नाश्ता हेल्थी और अच्छा रहे तो हम बिना और कुछ खाये भी घर से निकल सकते हैं और इसे हमारे शरीर पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर आपका नाश्ता हेल्थी नहीं है तो ये आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। चलिए हम जानते हैं कि हमने सुबह नाश्ते में क्या लेना चाहिए।

अच्छी सेहत के लिए सुबह इन चीजों का नाश्ता करें

  • स्प्राउट्स और भीगे हुए चने हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह हमारे शरीर को एनर्जी देते हैं।
  • कॉर्न फ्लेक्स को दूध में डालकर खाने से हमारे शरीर को पूरा दिन न्यूट्रिशन्स मिलता है जिससे हमें भूंख नहीं लगती।
  • पनीर खाने से हमें प्रोटीन और न्यूट्रिशन्स मिलता है जिससे हमें दिन भर भूंख नहीं लगती है।

नाश्‍ते में जरुर खाइये ये 15 फूड | The 15 Best Foods to Eat for Breakfast |  नाश्‍ते में जरुर खाइये ये 15 फूड - Hindi Boldsky

  • सेब खाने से हमें विटामिन्स और मिनरल्स के साथ-साथ फाइबर्स भी मिलते हैं जो कि हमारे शरीर को चुस्त – दुरुस्त और हेल्थी रखते हैं। आप चाहें तो अन्य फल भी खा सकते हैं उसमें भी आपको प्रोटीन भरपूर मिलती हैं।
  • आप अगर चाहें तो अंडे का सेवन भी कर सकते हैं। क्योकि इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

Suffering from UTI (urinary tract infection)? A bowl of curd every day can  help! | TheHealthSite.com

आहार के साथ साथ व्यायाम भी जरूर करें

अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो आहार के साथ साथ आपको प्रतिदिन व्यायाम भी करना चाहिए। इससे आपका शरीर फुर्तीला और स्वस्थ रहेगा। अगर आप अपने जीवन में योग को शामिल करते हैं तो आपको अपने शरीर में काफी बदलाव नजर आएंगे। यह आपके शरीर को हेल्थी बनाएंगे। अगर आप व्यायाम नहीं करते हैं तो जब आप व्यायाम शुरू करेंगे तब एक दो दिन आपको थोड़ी दिक्कतें होंगी लेकिन उसके बाद आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।