लाइव हिंदी खबर :- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग अब केवल डेटा विश्लेषण या ऑटोमेशन तक सीमित नहीं रह गया है, दुनिया भर की कई कंपनियां अब अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सीईओ के AI क्लोन तैयार कर रही हैं, जो कर्मचारियों और ग्राहकों के सवालों का जवाब दे सकते हैं, इससे अधिकारियों का समय बच रहा है और कर्मचारियों को भी तुरंत जानकारी मिल रही है, कई कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों ने अपने भाषणों, लेखों, इंटरव्यू और कार्यशैली के आधार पर AI एजेंट विकसित किए हैं, ये डिजिटल संस्करण उनके सोचने, लिखने और जवाब देने के तरीके की नकल करते हैं, कर्मचारी किसी विषय पर जानकारी लेने या मार्गदर्शन पाने के लिए सीधे इन AI क्लोन से बातचीत कर सकते हैं, इससे बड़े संगठनों में संचार प्रक्रिया अधिक तेज और आसान हो रही है।

केवल कॉर्पोरेट जगत ही नहीं बल्कि शिक्षा और कंसल्टिंग क्षेत्र में भी AI अवतारों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है कुछ प्रोफेसरों ने अपने AI संस्करण तैयार किए हैं जो छात्रों के सवालों का जवाब देते हैं और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराते हैं, इसी तरह कई कंसल्टेंट और कोच अपने डिजिटल अवतारों के जरिए क्लाइंट्स को सलाह देने लगे हैं, बहुराष्ट्रीय कंपनियां अब अलग-अलग देशों के कर्मचारियों तक उनकी अपनी भाषा में संदेश पहुंचाने के लिए AI अवतारों का उपयोग कर रही हैं, इससे संचार अधिक प्रभावी और व्यक्तिगत बन रहा है, डिजिटल अवतार किसी व्यक्ति की आवाज, बोलने की शैली और व्यक्तित्व के आधार पर तैयार किए जाते हैं।
जिससे बातचीत अधिक स्वाभाविक महसूस होती है, आने वाले वर्षों में AI क्लोन और डिजिटल अवतारों का उपयोग और अधिक बढ़ेगा, कई स्टार्टअप ऐसी तकनीक विकसित कर रहे हैं, जो किसी व्यक्ति के ज्ञान और अनुभव को डिजिटल रूप में संरक्षित कर सके, इससे किसी कर्मचारी के संगठन छोड़ने के बाद भी उसका अनुभव कंपनी के काम आ सकती है, हालांकि तकनीक के बढ़ते उपयोग के बावजूद कई लोग आज भी सीधे इंसानों से बातचीत को प्राथमिकता देते हैं, इसलिए भविष्य में AI और मानव संवाद का संतुलित मिश्रण ही सबसे प्रभावी मॉडल साबित हो सकता है।