लाइव हिंदी खबर :- अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एनानडेल इलाके में पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी है और उसके बाद खुद को गोली मार ली। यह घटना गुरुवार रात उनके घर पर हुई। जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना ने पारिवारिक विवादों के खतरनाक रूप को एक बार फिर से सामने ला दिया है।

पुलिस के अनुसार इस दर्दनाक घटना के समय दंपति के दोनों बेटे घर में ही मौजूद थे। बच्चों ने ही तुरंत पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जस्टिन फेयरफैक्स व उनकी पत्नी सेरीना दोनों मृत पाए गए। यह स्थिति बच्चों के लिए बेहद आघात देने वाली रही। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फिलहाल जांच में सामने आया है कि पति पत्नी काफी समय से दोनों के बीच तलाक को लेकर विवाद चल रहा था।
इसलिए तनाव ने इस घटना को जन्म दे दिया। पुलिस अब घर में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज की जांच कर रही है, ताकि घटना की हर पहलू की स्पष्ट रूप से जांच की जा सके। अधिकारियों का मानना है कि घरेलू विवाद धीरे-धीरे गंभीर रूप ले चुका था। इस घटना पर पुलिस प्रमुख ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह मामला और भी दुखद इसलिए है। क्योंकि बच्चे उस समय घर में मौजूद थे और उन्हें सब देखना पड़ा। फिलहाल बच्चों को परिजनों की देखरेख में रखा गया है और उनकी मानसिक स्थिति को संभालने के लिए काउंसलिंग दी जा रही है। प्रशासन इस मामले को संवेदनशीलता के साथ संभाल रहा है।