लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- क्रमण के लक्षणों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।हाल ही में शोधकर्ताओं ने आंखों में होने वाले संक्रमण को भी लक्षण माना है।ऐसे में आज के समय में वर्क फ्रॉम करने के चलते दिनभर लैपटॉप, कम्प्यूटर पर काम करते रहने और मोबाइल व कई प्रकार के गैजेट्स का इस्तेमाल करने से हमारी आंखों में दर्द, जलन, लाल होना और आंखों से पानी बहना जैसी परेशानियां बढ़ती जा रही है।जिससे हमारे आंखों में संक्रमण का खतरा रहता है और आंखों में किसी प्रकार के संक्रमण से कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।साथ ही इससे आंखों की रोशनी कमजोर होने का खतरा भी रहता है। इसलिए आंखों को स्वस्थ बनाए रखना बेहद आवश्यक है।
आप अपनी आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते है।इससे आंखों के दर्द की समस्या में आराम मिलता है।इसके लिए आप प्रतिदिन रात को सोने से पहले गुलाब जल की एक या दो बूंदें आंखों में डालें या फिर गुलाब जल से अपनी आंखोंं को धोएं।
खीरे में आवश्यक मात्रा में पानी मौजूद रहता है जो हमारे आंखों को ठंडक प्रदान करता है।इससे हमारी आंखों में हाने वाली जलन और आंखों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप खीरे की स्लाइस काटकर आंख बंद कर इसे कुछ देर इसे अपनी आंखों पर रहने दें।
इससे हमारी आंखों की थकान कम होती है और हमारी आंखें स्वस्थ बनी रहती है।आप अपनी आंखों को पर्याप्त आराम देने के लिए ठंडे पानी से अपनी आंखों को धोएं और शहद की कुछ बूंदे डाल कर थोडी देर तक आंखों को आराम करने दे।इससे आंखों की जलन, दर्द व थकान की परेशानी दूर रहती है
