आज सावन का दूसरा सोमवार, बना है दुर्लभ योग, इस एक काम से शिव लगाएंगे बेड़ा पार

आज सावन का अंतिम सोमवार, बना है दुर्लभ योग, इस एक काम से शिव लगाएंगे बेड़ा पार लाइव हिंदी खबर :-इस साल शिव के प्रिय महीने सावन में कुल चार सोमवार है हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सोमवार शिवजी का दिन माना जाता है, इसदिन उनकी पूजा-अर्चना करना अधिक फलदायी होता है। और जब सावन के महीने का सोमवार हो तो इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

आप चाहें तो शुद्ध जल से शिव अभिषेक कर सकते हैं या फिर कामना के अनुसार भी इस विधि को संपन्न किया जा सकता है। आगे जानिए किस चीज से शिव अभिषेक करने से किस फल की प्रति होती है:

– जल धारा से शिव अभिषेक करने से भविष्य में सुधार आता है
– आर्थिक संकट दूर करने के लिए गन्ने के रस से शिव अभिषेक करना चाहिए
– पति-पत्नी के बीच अनबन हो या संतान प्राप्ति की कामना रखते हों तो गाय के दूध से शिव अभिषेक करना चाहिए
– पाप मुक्ति के लिए शहद से शिव अभिषेक करना चाहिए
– शत्रुओं से पीछा छुड़ाना हो तो सरसों के तेल से शिव अभिषेक करना चाहिए
– किसी तीर्थ स्थल के जल से शिव अभिषेक करने से मोख की प्राप्ति होती है
– घी से शिव अभिषेक करने से रोग दूर होते हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top