आपकी राशि पर क्या पड़ेगा बदलाव का असर, आ चुका है शुभ समय

आपकी राशि पर क्या पड़ेगा श्रावण का असर, आ चुका है सौर मास श्रावण

लाइव हिंदी खबर :-। सूर्य के इस परिवर्तन से सभी राशि पर कुछ ना कुछ प्रभाव पड़ेगा।आप भी जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका असर और इसके नकारात्क प्रभाव से बचने के लिए क्या करने होंगे उपाय।

इन 7 राशियों के लिए शुभ होगा बदलाव

1. वृष राशि वालों पर इस बदलाव का शुभ असर पड़ेगा। उनके पुरुषार्थ में वृद्धि होगी।

2. मिथुन राशि वालों के धन में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा।

3. कर्क राशि वालों के व्यक्त्‍तिव में निखार आएगा।

4. कन्या राशि के जातकों को मनवांछित सफलता मिलेगी।

5. वृश्चिक राशि वालों को अध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्‍त होगी।

6. मकर राशि के लोगों को किसी भी काम में सफलता मिलेगी फिर चाहे वह ऑफिस का काम हो या निजी जिंदगी से जुड़ा कोई काम।

7. कुंभ राशि वालों को इस बदलाव के कारण आर्थिक सफलता मिलेगी साथ ही उनकी आर्थिक तंगी भी दूर होगी और दुश्मनों पर विजय प्राप्त होगी।

इन 5 राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव 

1. मेष राशि वालों को अपने परिवार के लोगों से विवाद होगा।

2. सिंह राशि वालों का भूमि या जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है।

3. तुला राशि वालों के कार्यों में बाधा आएगी। विरोधी अड़चनें पैदा करेंगे।

4. धनु राशि वाले लोगों पर विरोधी हावी रहेंगे, शरीर में कोई विकार हो सकता है।

5. मीन राशि के जातको को स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।

ये कर सकते हैं उपाय

अगर आपकी राशि पर भी सूर्य के इस बदलाव का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है तो आप इससे बचने का उपाय भी कर सकते हैं। इसके लिए सावन के पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है उसमें  भगवान शिव की उपासना कर सकते हैं। मान्यता है कि बाबा भोले सावन माह में आसानी से भक्तों से प्रसन्न होते हैं और उनकी मुसीबतों को दूर करते हैं। लेकिन यदि आप किसी पंडित या ज्योतिषशास्त्र के जानकार से अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव की पूजा करें तो आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top