लाइव हिंदी खबर :- इंडोनेशिया के कालीमंतन प्रांत के घने जंगलों में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा सामने आया है, जिसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभालने का मौका तक नहीं मिला। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस घटना की पुष्टि की और बताया कि यह हादसा गुरुवार की सुबह हुआ था। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और स्थानीय प्रशासन भी दुख में है।

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में एक पाम आयल प्लांटेशन क्षेत्र से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के सिर्फ 5 मिनट बाद उसका संपर्क और ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया। शुरुआत में से तकनीकी समस्या माना गया, लेकिन जब काफी देर तक कोई संपर्क नहीं हो पाया, तो खोजबीन शुरू की गई। यह हेलीकॉप्टर एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है।
जिस क्षेत्र में हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा वह इलाका घने जंगलों और उबड खाबड वाली पहाड़ियों से गिरा हुआ है। राहत एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद स्याफी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वजह से बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है। खराब रास्तों और घने पेड़ों के कारण टीम को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना पड़ रहा है।
जैसे ही टीम को हेलीकॉप्टर के मलबे का एक हिस्सा मिला है। जिसे पूछ का हिसाब बताया जा रहा है। यह मालवा उस स्थान से लगभग 3 किलोमीटर पश्चिम में मिला है। जहां आखिरी बार संपर्क हुआ था। इससे यह उम्मीद जग गई कि जल्द ही पूरी दुर्घटनास्थल की पहचान हो जाएगी और जांच को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
इस हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। हेलीकॉप्टर में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे और सभी की मौत हो चुकी है। स्थानीय पुलिस की मदद से बचाव दल लगातार घटनास्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। जांच एजेंसी हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि हादसे का सही पता लगाया जा सके।