लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। शरीर में अगर कैल्शियम की कमी होने लगे तो शरीर दुर्बल होने लगता है। हड्डियां कमजोर होने लगती है। छोटी सी छोटी चोट पर हड्डियां टूटने लगती है। हड्डियां अगर बचपन में टूटे तो इलाज से उसे जोड़ा तो जा सकता है लेकिन वो कमजोर हो जाती है। और उम्र बढ़ने के साथ साथ टूटे स्थान पर दर्द भी महसूस होता है। ज्यादा उम्र में हड्डियां अगर टूट जाएं तो जूडती भी नहीं है। अतः हड्डियों का मजबूत होना आवश्यक है। लेकिन हड्डियों को मजबूत करने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होना आवश्यक है। आज हम आपको कुछ ऐसे अनाजों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे जिनके सेवन से हड्डियां तो मजबूत होगी ही इसके साथ साथ शरीर को और भी बहुत से फायदे मिलेंगे।
![]()
1)- ज्वार एक अनाज की क्षेेेेेेणी में आता है। ये मोटा अनाज होने के कारण ज्यादातर लोग इसका सेवन नहीं करते हैं। लेकिन ये बहुत लाभदायक होता है। इसके आटे से बनी रोटी खाने से शरीर को ताकत मिलती है। हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें फाइबर होता है जो पेट को ज्यादा देर तक भरा महसूस करवाता है इस कारण ज्यादा भूख नहीं लगती है। वज़न कम होने लगता है। ये खाने से प्यास ज्यादा लगती है अतः ज्यादा पानी पीने की चाहत होती है इस कारण शरीर में पानी का स्तर संतुलित रहता है।
2)- बाजरा की रोटी भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। बाजरे में कैल्शियम, मेग्नेशियम, फास्फोरस और आयरन होता है। जो रक्त बनाने में सहायक है। जिनके शरीर में खून की कमी होने लगती है वे बाजरे की रोटी या खिचड़ी,दलिया आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे उनकेे शरीर में खून की मात्रा बढ़ने लगेगी।बाजरा पेट को भी साफ़ रखता है। इसके सेवन से शरीर में जमी गन्दगी मल के माध्यम से शरीर के बाहर निकल जाती है। इसका सेवन दिल और रक्तचाप के रोगियों के लिए भी लाभदायक है।