इन चमत्कारी औषधियों का सेवन करने पर शरीर बनेगा बलिष्ठ और मसल्स होगी मजबूत

लाइव हिंदी खबर :-   हमारी बॉडी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं मसल्स इसलिए मसल्स का फिट रहना आवश्यक हैं। कमजोर मसल्स के कारण कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। अगर एक बार मसल्स कमजोर हो जाए तो इसके कारण की बीमारियां हो सकती हैं।

 

मसल्स को हमेशा फिट रखने के लिए हमें सन्तुलित डाइट लेने के साथ ही आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन भी करना चाहिए। इससे हमारी मसल्स तो मजबूत होगी ही साथ ही शरीर में ताकत उत्पन्न होगी और शरीर बलिष्ठ बनेगा। तो आइए जानते हैं कि मसल्स को डेवलप करने यानी मजबूत बनाने के लिए हम कौन-कौन सी आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन कर सकते हैं।

1. अश्वगंधा, शतावर, सफेद मूसली, काली मूसली, कौंच के बीज, बला बीज, विधयेरा, सालम मिश्री, सालम पंजा, शिलाजीत आदि ये सभी औषधियां मसल्स को मजबूत बनाती हैं तो और शरीर में ताकत उत्पन्न करके शरीर को बलिष्ठ बनने में मदद करती हैं।

प्रत्येक व्यक्ति को अपने पाचन शक्ति के हिसाब से इन औषधियों का सेवन करना चाहिए। इन औषधियों का 2 से 5 ग्राम तक सेवन कोई भी आराम से कर सकता हैं। इनका शरीर पर किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होता।

2. इसके अलावा मसल्स को मजबूत बनाने के लिए शरीर पर सरसों का तेल, तिल का तेल, नारियल तेल से मालिस करने पर भी मसल्स मजबूत होती हैं।

3. नवजात शिशु के लिए जैतून के तेल से मालिस करने पर बच्चे की मसल्स मजबूत बनती हैं इसके अलावा जैतून का तेल न मिलने पर नारियल के तेल से भी मालिस करने पर मसल्स मजबूत बनती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top