इन फलों का सेवन करने पर दूर होंगे पेट के सभी रोग

लाइव हिंदी खबर:- पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं जैसे गैस, अपच, एसिडिटी अल्सर, कब्ज, पेट दर्द, पेट के कीड़े, पेट में मरोड़ या बार-बार दस्त लगना। पेट में होने वाली गड़बड़ी खराब पाचनतंत्र के कारण हो सकती हैं। पाचनतंत्र के सही से काम नहीं करने पर भोजन आसानी से पच नहीं पता जिसके कारण पेट के ये रोग हो जाते हैं।

इन फलों का सेवन करने पर दूर होंगे पेट के सभी रोग

अधिक मात्रा में चटपटा नमकीन, भोजन, कोल्डड्रिंक, मैदे और बेसन से बनी चीजें या मीठी चीजों का अधिक सेवन करने पर भी पेट में गड़बड़ी हो सकती हैं। पेट की इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एलोपैथिक दवाओं का सेवन न करके फलों का सेवन करना चाहिए। फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन जैसे फायदेमंद तत्व मौजूद होते हैं जो पाचनतंत्र को बेहतर बनाते हैं और पेट के रोगों को दूर करते हैं, तो आइए जानते हैं पेट के इन रोगों को दूर करने के लिए कौनसे फलों का सेवन करना फायदेमंद रहता हैं।

1. आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और फाइबर होता हैं जो पेट के सभी प्रकार के रोगों को दूर करता हैं। पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज या अपच की समस्या होने पर 20 एमएल आंवला जूस पीना चाहिए या 2 कच्चे आंवला का सेवन करना चाहिए। इससे पेट के रोगों से शीघ्र ही छुटकारा मिलता हैं।

2. केले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन और फाइबर के गुण मौजूद होते हैं जो पेट के रोगों को दूर करते हैं। पेट दर्द होने पर या दस्त लगने पर केले का सेवन करने से कुछ ही देर में पेट दर्द और दस्त लगना बंद हो जाते हैं।

3. सेब का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता हैं यह पाचनतंत्र को ठीक करती हैं भोजन को आसानी से पचने में मदद करती हैं। सेब में विटामिन, फाइबर और अन्य कई जरूरी मिनरल्स होते हैं जो पेट के समस्त रोगों को दूर करने में लाभदायक सिद्ध होते हैं।

4. मौसमी या नारंगी का सेवन करने पर पेट दर्द और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और फाइबर होता हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही खराब पाचनक्रिया को ठीक करते हैं।

5. अतिसार होने पर पपीता का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में पानी कमी नहीं होती हैं। पपीता आसानी से पचने वाला फल हैं इसका सेवन करने पर शरीर की कमजोरी दूर होती हैं और पेट के सभी रोग दूर होते हैं।

6. नींबू पेट के रोगों को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। कब्ज, एसिडिटी, कपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नींबू का सेवन करना चाहिए। केवल नींबू पानी पीने से ही पेट के रोग शीघ्र ही दूर हो जाते हैं।

7. अंगूर का सेवन करने पर भी पेट रोग दूर होते हैं। अंगूर का सेवन करने पर सलाइवा का निर्माण बढ़ता हैं जो भोजन को आसानी से पचने में मदद करता हैं और पेट की बीमारियों को दूर करता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top