लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- क्‍या आप भी बॉडी बनाना चाहते हैं?
लेकिन आप वेजिटेरियन हैं और जिम जाने के लिए वक्‍त भी नहीं निकाल सकते हैं।

इसके अलावा आप महंगे जिम का खर्च भी नहीं उठा सकते हैं।
मुश्किल कैसी भी हो, उसका सॉल्‍यूशन आसपास ही होता है।

हम आपको बताएंगे कि कैसे आप आप घर की देसी और वेजिटेरियन डाइट से भी बॉडी बना सकते हैं।
देसी वेजिटेरियन डाइट प्लान से ही पुराने जमाने में पहलवान अपनी बॉडी बनाया करते थे। इसी डाइट प्‍लान को खाकर दारा सिंह और सुशील कुमार जैसे पहलवानों ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है।

आप भी इसी देसी डाइट को फॉलो करके आसानी से मस्‍कुलर बॉडी पा सकते हैं।

Cosmetic Surgery for Men - Penn Medicine Cosmetic Services

आमतौर पर घर में रोज़ बनने वाले खाने को ही देसी डाइट  कहा जाता है। इस डाइट में मिनरल्स  विटामिन्स प्रोटीन  हेल्दी फैट  और कार्बोहाइड्रेट का सही मेक्रो  होता है।

देसी डाइट के बारे में सुनकर आपके मन में भी ये सवाल आए होंगे

  • बॉडी बनाने के घरेलू उपाय
  • घरेलू नुस्खों से बॉडी कैसे बनाएं
  • घर पर बॉडी कैसे बनाएं
  • पहलवान डाइट प्‍लान क्‍या है

इस आर्टिकल में मैं आपके सभी सवालों के जवाब देकर आपको सुशील कुमार जैसी देसी बॉडी बनाने के सारे फंडे बताऊंगा। जिन्‍हें फॉलो करके आप कम वक्‍त में बेहतरीन फिटनेस पा सकते हैं। लेकिन इससे पहले आपको कुछ जरूरी बातों को समझना होगा।

मैक्रो क्या होता है?

कोई भी खाना चाहे वो कच्‍चा या फिर पका हुआ हो, उसमें प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट होता है। इन तीनों की वैल्यू को मैक्रोज या फिर मैक्रोन्यूट्रिएंट्स कहा जाता है।
ये हर फूड में मौजूद होते हैं। आपकी फिटनेस भी इनकी सही कैल्‍कुलेशन पर निर्भर करती है। सीधे शब्‍दों में कहे तो आप प्रोटीन, फैट और कॉबोहाइइ्रेट की मात्रा को चेंज करके ही अपनी मनचाही बॉडी बना स‍कते हैं।

सिर्फ नॉनवेज खाना खाने वाले लोगों की ही बॉडी जल्दी बनती है

अधिकतर यंगस्टर्स का मानना है कि सिर्फ नॉनवेज खाने वाले लोगों की ही बॉडी बनती है या फिर बॉडी बनाने के लिए नॉनवेज खाना जरूरी है।  तो दोस्तों, अगर आप ऐसा सोचते हैं तो ये पूरी तरह से गलत है।

नॉनवेज  में काफी मात्रा में लीन प्रोटीन होता है। इसलिए नॉनवेज खाने वालों की बॉडी जल्दी डेवलप होती है। वहीं, दूसरी तरफ अगर बात देसी खाने की करें तो उसमें भी प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजों की कोई कमी नहीं है।

लेकिन समस्‍या ये है कि नॉनवेज आपको लीन प्रोटीन देता है जबकि वेजिटेरियन डाइट से आपको प्रोटीन के साथ फैट और कार्बोहाइड्रेट भी मिलते हैं, जिससे मसल्‍स आसानी से ग्रोथ नहीं करते।

मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए देसी वेजिटेरियन डाइट प्लान - Desi Vegetarian Diet  Plan For Bodybuilding In Hindi - Healthunboxउदाहरण 

नॉनवेज डाइट- अगर आप 24 घंटे में कुल मिलाकर 400 ग्राम नॉनवेज भी खाते हैं तो उसे पूरे दिन में करीब 90 ग्राम प्रोटीन मिलेगा। वहीं अगर आप अंडे भी खाए तो उसे 6-7 ग्राम प्रोटीन हर अंडे से मिलता है।

वेज डाइट- वहीं शाकाहारी भोजन में भी प्रोटीन के कई सोर्स हैं। जैसे दाल (7 g), क्विनोआ (14  g), सोयाबीन (14 g), ब्राउन राइस (7 g), सोया चंक (50 g), पनीर (18 g) और ओट्स (13 g)। (कैल्‍कुलेशन प्रति 100 g के हिसाब से)

क्या शामिल है इस डाइट प्लान में

आइये जानते है मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए डाइट प्लान मे क्या शामिल होना चाहिये आपकी जिम /बॉडी बिल्डिंग डाइट प्लान चार्ट  में प्रोटीन, कार्ब और फैट का सही कॉम्बिनेशन  है। इसमें आपको 50 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट से 1400 कैलोरी, 30 प्रतिशत प्रोटीन से 840 कैलोरी  और 20 प्रतिशत फैट से 560 कैलोरी मिल रही है।इस डाइट प्लान में कुल 2800 कैलोरी हैं और इस कैलोरी इंटेक को आप अपनी लंबाई ,  वजन  और उम्र  के मुताबिक कैल्क्युलेट करके  एडजस्ट कर सकते हैं।

  • कार्बोहाइड्रेट-  350 gm, 1400 cal.
  • प्रोटीन – 210 gm,  840 cal.
  • फैट – 63 gm, 560 cal.

इस देसी वेजिटेरियन डाइट प्लान से बना सकते हैं मस्कुलर बॉडी, फॉलो करें ये  टिप्स | Gym Diet Chart for Muscle Gain in Hindiदेसी वेजिटेरियन डाइट प्लान

  • सुबह की चाय: 7 am – 8 am 
  • 1 कप चाय, इलायची अदरक के साथ, चीनी की मात्रा 5-8 gm
  • नाश्ता : 8 am – 9 am
  • रोटी  – 2
  • चाय  या दूध  – 1 Cup (150 ml)
  • पनीर  या टोफू  – 100 gm
  • स्नेक्स  11 am – 12 noon
  • पनीर (Paneer) – 100 gm
  • केला (Banana) – 2
  • दूध (Milk)- 1 कप (150 ml)
  • लंच 2 pm – 3 pm
  • हरी शिमला मिर्च -1/2 cup
  • आलू  -1/2 cup
  • अदरक/ लहसुन / प्याज -2-4 spoon
  • दही  -1 cup
  • रोटी  – 2
  • नारियल का तेल या देसी घी -1/2 spoon
  • स्नैक्स  5 pm
  • लिया  -1/2 cup
  • बादाम – 18 peace
  • किशमिश – 2 spoon
  • दूध – 1 कप (150 ml)
  • डिनर  8 pm – 9 pm
  • काले चने  – 1/2 कप (80 gm)
  • प्याज/टमाटर – 2 spoon
  • अदरक-लहसुन  – 2 spoon
  • पनीर- 200 gm
  • रोटी या चावल – 2 peace या 1 cup (150 gm)
  • वर्कआउट के बाद सुबह या शाम 
  • बनाना शेक
  • व्हे प्रोटीन – 2 scoops

तो अब आप समझ ही गए होंगे कि कैसे घर के देसी खाने से बॉडी बनाई जा सकती है। तो फिर आज से ही शुरू कीजिए और सेट कीजिए अपना फिटनेस गोल (।

अगर आपको बॉडी बिल्डिंग में इस डाइट चार्ट से कोई हेल्प मिलती है तो आप हमें कॉमेन्‍ट करके बता सकते हैं। आप हमें अपनी फिट बॉडी की पिक्‍स भी भेज सकते हैं। सेलेक्‍टेड पिक्‍स को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्‍स पर शेयर करेंगे।