लाइव हिंदी खबर :- ईरान ने अमेरिका और इजराइल के साथ हुए सैन्य अभियान को लेकर नाटो सदस्य देशों पर गंभीर आरोप लगाए हैं ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि जिन नाटो देशों ने अमेरिका का समर्थन किया उन्हें इस कार्रवाई के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उनका दावा है कि नाटो प्रमुख मार्क रूटे ने स्वीकार किया कि इटली और रोमानिया ने अमेरिका का साथ दिया। ईरान ने मांग की है कि ये देश दुनिया और अपने नागरिकों को बताएं कि उन्होंने इस सैन्य अभियान का समर्थन क्यों किया।

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक व्यावसायिक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। ब्रिटेन की UKMTO के अनुसार ओमान के तट के पास जहाज के दाहिने हिस्से पर हमला हुआ जिससे जहाज के ब्रिज कंट्रोल रूम को नुकसान पहुंचा। इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। ईरान ने यूएन के उस प्रस्ताव को खारिज कर किया जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए नए समुद्री मार्ग बनाने की बात की गई थी। होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है।
ईरान ने नियमों का पालन न करने वाले जहाजों पर कार्यवाही की चेतावनी दी जबकि अमेरिका ने कहा कि किसी एक देश का इस जलमार्ग पर नियंत्रण स्वीकार नहीं किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने युद्ध संबंधी खर्च, सैन्य तैयारियों और हथियारों के भंडार के लिए अमेरिकी संसद से 87.6 अरब डॉलर करीब 8.3 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त फंडिंग की मांग की है। दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले जारी रहे। नाबातियेह के पास एक कार पर हुए हमले में तीन लोगों की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया।
ईरान ने उन खबरों को गलत बताते हुए कहा कि सरकार ने अमेरिका मुर्दाबाद के नारे या अमेरिकी झंडा जलाने पर रोक लगा दी है। हिजबुल्लाह का बयान: संगठन के प्रमुख नईम कासिम ने अमेरिका-ईरान समझौता अमेरिका और इजराइल की हार बताया है। उन्होंने लेबनान सरकार से अमेरिकी और इजराइली दबाव का विरोध करने और इजराइल से बिना शर्त लेबनान छोड़ने की मांग की।
इजराइल-लेबनान वार्ता जारी: अमेरिका की मध्यस्थता में वॉशिंगटन में दोनों देशों के बीच वार्ता का नया दौर शुरू हो रहा है। इसमें संघर्ष समाप्त करने और दक्षिणी लेबनान में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हो रही है।
लेबनान में सैन्य कार्रवाई: लेबनानी सरकारी मीडिया के अनुसार इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के मरकबा क्षेत्र में कई घरों को बुलडोजर से गिराया और कुछ इमारतों में आग लगा दी। पूरे क्षेत्र में तनाव अभी भी बना हुआ है और होर्मुज जलडमरूमध्य, लेबनान सीमा तथा अमेरिका-ईरान वार्ता पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।