कभी नहीं रहेगी तंगी, कर्ज से हैं परेशान तो कर लें ये उपाय

कभी नहीं रहेगी तंगी, कर्ज से हैं परेशान तो कर लें ये उपाय

लाइव हिंदी खबर :- हिन्दू पंचांग के अनुसार, अमावस्या माह के 30वीं और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है। इस दिन आकाश में चंद्रमा दिखाई नहीं देता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हर महीने में एक बार अमावस्या आती है। इस दिन पितरों को याद करने के अलावा गंगा स्नान भी किया जाता है।

माना जाता है कि अमावस्या के दिन तीर्थस्नान, जप, तप और व्रत के पुण्य से कर्ज और पापों से मुक्ति मिल जाती है। यही कारण है कि हर माह पड़ने वाली अमावस्या का बहुत ही महत्व है। माना जाता है कि ये अमावस्या आपको हर प्रकार के कष्ट से मुक्ति दिला देती है।

अगहन मास की अमावस्या इस बार 26 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ इत्यादि करने का विशेष महत्व है। भगवान कृष्ण ने खुद इसका महत्व बताया है। मान्यता है कि इस दिन पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए पितृ तर्पण, स्नान-दान आदि करना बेहद जरूरी होता है, ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

बताया जाता है कि अगहन मास की अमावस्या तिथि को भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्ति और संतानहीनता दूर करने के लिए विशेष तिथि है। इसके अलावा कर्ज मुक्ति और धन प्राप्ति के लिए इस दिन खास उपाय किए जाते हैं। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में…

धन लाभ के लिए अमावस्या के दिन पीली त्रिकोण आकृति की पताका विष्णु मन्दिर में ऊंचाई वाले स्थान पर इस प्रकार लगाएं कि वह लगातार लहराती रहे। माना जाता है कि ऐसा करने से भाग्य शीघ्र ही चमक उठता है। ध्यान रखें कि अगर आप लगातार स्थाई लाभ पाना चाहते हैं कि वहां पताका लगा रहना चाहिए। समय-समय पर इसे आप स्वयं बदल सकते हैं।

अमावस्या के दिन किसी सरोवर पर गेहूं के आटे की गोलियां मछलियों को जरूर डालें। इस उपाय से पितरों के साथ ही देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है और धन संबंधी सभी समस्याओं का निवारण हो जाता है।

अमावस्या की रात्रि में 8 बादाम और 8 काजल की डिबिया काले कपड़े में बांधकर सिंदूर में रखें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं का समाधान हो जाता है और कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top