लाइव हिंदी खबर :- बढ़ती उम्र के साथ शरीर में बहुत सारी बीमारियां जन्म ले लेती हैं। अगर इनका सही समय पर इलाज ना करवाया जाये तो इनसे शरीर को बहुत नुकसान पहुँचता है। इसलिए आज मैं आपको कुछ ऐसे टिप्स बताऊंगा जो आपको किसी भी उम्र में स्वस्थ और फिट रखेंगे।

किसी भी उम्र में फिट व स्वस्थ रहने के टिप्स
- कुछ लोग चाय व कॉफ़ी बहुत अधिक मात्रा में पीते हैं। इससे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है। इसलिए सभी लोगों को चाय व कॉफ़ी का सेवन कम करना चाहिए।
- रोजाना सुबह पार्क में जाकर कम से कम 30 मिनट वॉक करनी चाहिए। ऐसा करने से शरीर को शुद्ध हवा मिलेगी।
- खाने में फल, जूस, दूध, दही, दाल, रोटी, हरी सब्जियां और दलिया आदि का सेवन करना चाहिए।