किसी भी तरह के कर्ज से ऐसे पायें छुटकारा, राशि के अनुसार करे ये आसान उपाय

किसी भी तरह के कर्ज से ऐसे पायें छुटकारा, राशि के अनुसार करे ये आसान उपायलाइव हिंदी खबर :-कर्ज लेने के बाद हर इंसान को तनाव हो जाता है और उसे बहुत बोझ सा महसुस होता है। मानसिक तनाव किसी भी व्यक्ति की जिंदगी को बर्बाद कर देता है। कई बार तो व्यक्ति कर्ज की वजह से आत्महत्या भी कर लेते हैं। लेकिन ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जिनसे व्यक्ति कर्ज से छुटकारा पा सकता है। व्यक्ति अगर अपनी मेहनत के साथ-साथ राशि के अनुसार इन उपायों को करें तो कर्ज से जल्द छुटकारा पा सकता है। तो आइए जानते हैं क्या करें उपाय…

अपनी राशि के अनुसार करें उपाय-

मेष राशि-
इस राशि के जातकों को गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और नित्य सुबह गणपति महाराज को फूल अर्पित करने चाहिए।

वृषभ राशि-
इस राशि के जातकों को मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और नित्य मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।

मिथुन राशि-
इस राशि के जातकों को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और नित्य सुबह और शाम हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि-
इस राशि के जातकों को गुरुवार के दिन केले की वृक्ष की पूजा करनी चाहिए।

सिंह राशि-
इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के निचे एक दिया जलना चाहिए।

कन्या राशि-
इस राशि के जातकों को धन प्राप्ति के लिए भगवान शिव को जल अर्पित करना चाहिए।

तुला राशि-
इस राशि के जातकों को गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए और इस दिन पिले वस्त्र धारण करने चाहिए।

वृश्चिक राशि-
इस राशि के जातकों को मंगलवार को तुलसी दल अर्पित करना चाहिए।

धनु राशि-
इस राशि के जातकों को नित्य सुबह शाम भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

मकर राशि-
इस राशि के जातकों को हर दिन गणेश जी की पूजा करें और बुधवार के दिन गणेश जी को हरी इलाइची अर्पित करें।

कुंभ राशि-
इस राशि के जातकों को सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करना चाहिए।

मीन राशि-
इस राशि के जातकों को नित्य सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top