लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :-   खट्टे मीठे अंगूर खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही ज्यादा स्वास्थ्य वर्धक गुणों से भरपूर। अंगूर प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक ऐसा रसीला फल हैं जिसको खाने से कई फायदे होते हैं। अंगूर की कई किस्में होती जिनका स्वाद और गुण भी अलग-अलग होता हैं। खट्टे मिठे रस भरे अंगूर कई रोगों से बचाने में सहायक होते हैं। तो आइए जानते हैं अंगूर खाने के कुछ चमत्कारी फायदे।

कैंसर जैसी हानिकारक बीमारियों से बचने के लिए रोजाना खाएं अंगूर

1. नियमित रूप से अंगूर का सेवन करने से बिगड़ा हुआ पाचनतंत्र सुधरता हैं। अंगूर पाचन क्रिया को ठीक करके भोजन पचाने में मदद करता हैं। अंगूर का खट्टा-मीठा रस लार (सलाइवा) का निर्माण तेजी से करता हैं जो भोजन पचाने हेतु आवश्यक होता हैं।

2. पेट मे पथरी होने पर रोजाना अंगूर का सेवन करना चाहिए। अंगूर के रस में ऐसे तत्व होते हैं जो पेट की पथरी कट कर बाहर निकाल देते हैं।

3. अंगूर की सभी प्रजाति में साइट्रिक एसिड, ग्लूकोज और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के साथ ब्लड इंफेक्शन, टीबी, और कैंसर जैसी हानिकारक बीमारियों से बचाते हैं।

ज्यादा अंगूर खाने से हो सकता है सेहत को नुकसान, मोटापे से लेकर किडनी तक की  हो सकती है समस्या - Waves of India4. एसिडिटी, कब्ज, पेट मे जलन या गैस होने पर अंगूर का सेवन करना चाहिए। अंगूर से निकलने वाले रस से पेट के सभी रोग दूर होते हैं।

5. मधुमेह के रोगियों के लिए भी अंगूर फायदेमंद होते हैं। जिनके सेवन से ब्लड शुगर का लेवल कम हो जाता हैं। मधुमेह के रोगियों को तय सीमा से अधिक अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए।

6. नियमित अंगूर का सेवन करने से भूख और वजन दोनों बढ़ते हैं। प्रतिदिन सुबह खाली पेट अंगूर का सेवन करने से भूख बढ़ती हैं।