1. नियमित रूप से अंगूर का सेवन करने से बिगड़ा हुआ पाचनतंत्र सुधरता हैं। अंगूर पाचन क्रिया को ठीक करके भोजन पचाने में मदद करता हैं। अंगूर का खट्टा-मीठा रस लार (सलाइवा) का निर्माण तेजी से करता हैं जो भोजन पचाने हेतु आवश्यक होता हैं।
2. पेट मे पथरी होने पर रोजाना अंगूर का सेवन करना चाहिए। अंगूर के रस में ऐसे तत्व होते हैं जो पेट की पथरी कट कर बाहर निकाल देते हैं।
3. अंगूर की सभी प्रजाति में साइट्रिक एसिड, ग्लूकोज और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के साथ ब्लड इंफेक्शन, टीबी, और कैंसर जैसी हानिकारक बीमारियों से बचाते हैं।
4. एसिडिटी, कब्ज, पेट मे जलन या गैस होने पर अंगूर का सेवन करना चाहिए। अंगूर से निकलने वाले रस से पेट के सभी रोग दूर होते हैं।
5. मधुमेह के रोगियों के लिए भी अंगूर फायदेमंद होते हैं। जिनके सेवन से ब्लड शुगर का लेवल कम हो जाता हैं। मधुमेह के रोगियों को तय सीमा से अधिक अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए।
6. नियमित अंगूर का सेवन करने से भूख और वजन दोनों बढ़ते हैं। प्रतिदिन सुबह खाली पेट अंगूर का सेवन करने से भूख बढ़ती हैं।