कोटा में बस हादसा, तीन लोगों की मौत, 20 घायल

लाइव हिंदी खबर :- कोटा में एक भीषण सड़क हादसे में कई परिवारों को गहरा दुख दिया है। एक स्लीपर बस के पलटने से तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा अचानक हुआ और मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोटा में बस हादसा, तीन लोगों की मौत, 20 घायल

हादसे के दौरान बस में सफर कर रहे यात्री बाहर गिर गए इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्राले ने सड़क पर गिरे यात्रियों को कुछ दिया। जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। यह स्थिति बेहद दर्दनाक थी। क्योंकि कई लोग खुद को संभाल भी नहीं पाए थे कि तभी दूसरी दुर्घटना का शिकार हो गये। इस घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद यात्रियों ने दावा किया कि बस के सामने वाले कांच पर किसी ने पत्थर मारा। जिससे ड्राइवर अचानक घबरा गया और बस पर से उसका नियंत्रण छूट गया। हालांकि इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल और कोटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों के अनुसार घायलों के हालात फिलहाल स्थित है, लेकिन कुछ लोगों के गंभीर चोटें आई। जिनका अस्पताल में लगातार इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस घटना की सूचना होते ही मौके पर पुलिस प्रशासन की टीमें पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की ताकि हादसे की असल वजह सामने आ जाये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top