लाइव हिंदी खबर :- कोलंबिया में एक दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, काहिबियो इलाके में पैनअमेरिकन हाईवे पर एक बस को विस्फोटक से निशाना बनाया गया, इस हमले में 13 लोगों की जान चली गई जबकि करीब 38 लोग घायल हो गए, घायलों में कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ जाती है, अचानक हुए इस धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

अधिकारियों के अनुसार बस के पास पहले से ही विस्फोटक डिवाइस लगाया गया था, जो बस के गुजरते ही फट गया। इस तरह की योजना से यह साफ होता है कि हमला पहले से सोची-समझी साजिश का हिस्सा था, मौके पर पहुंची सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी, प्रारंभिक जांच में इसे एक सुनियोजित हमला माना जा रहा है।
सेना और सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस हमले के पीछे ड्रग तस्करी से जुड़े हथियारबंद गुटों का हाथ हो सकता है। कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी इलाके लंबे समय से अवैध गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं। यहां कई आपराधिक संगठन सक्रिय हैं जो अपने प्रभाव और नियंत्रण के लिए लगातार संघर्ष करते रहते हैं। इसी कारण इस क्षेत्र में हिंसा और हमलों की घटनाएं आम होती जा रही हैं।