लाइव हिंदी खबर :- चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 22 में मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 193 रन का टारगेट बनाकर दिया था, चेपॉक स्टेडियम में KKR ने टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी सीएसके ने 5 विकेट पर 192 रन हासिल किये। वहीं कोलकाता टीम ने 13 ओवर में 6 विकेट पर 91 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।

रोवमन पावेल और रमनदीप सिंह पिच पर टिके रहे। नूर अहमद ने कप्तान अजिनक्य रहाणे ने 28 रन, रिंकू सिंह ने 6 रन और कैमरन ग्रीन को जीरो पर पवेलियन भेजा गया। अंगकृष रघुवंशी को 28 रन पर अखिल हुसैन ने डेवोल्ड ब्रेविस के हाथों कैच कराया। सुनील 24 रन को खलील ने कैच कराया। फिन एलन को अंशुल कंबोज ने पवेलियन भेजा।
सीएसके टीम से संजू सैमसन ने 32 बॉल पर चार चौके और तीन छक्को के सहारे 48 रन बनाने में कामयाबी हासिल की, जबकि डेवॉल्ड ब्रेविस ने 29 बॉल पर 41 रन की पारी खेली। आयुष ने 17 बॉल पर 38 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके, दो छक्के मारे। KKR से त्यागी ने दो विकेट झटके, वैभव अरोरा, अनुकूल राय और सुनील को एक ही विकेट मिला।