लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- होंठ अगर गुलाबी हो तो चेहरा और भी सुंदर लगता है।हर कोई चाहता है कि उसके होंठ नरम और गुलाबी हो। होंठों को सुन्दर दिखाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। इससे होंठों का कालापन तो कुछ देर के लिए छिप जाता है।

लेकिन कुछ समय बाद ये फिर से उभरने लगता है। ज्यादा देर तक होंठों पर लिपस्टिक लगाए रखने से भी होंठों का कालापन बढ़ने लगता है। बहुत लोगो को लिपस्टिक लगाए रखना पसंद भी नहीं लगता। होंठ काले होने के कई कारण होते हैं जैसे बहुत से लोगों में होंठों को चबाने की आदत होती है। ऐसा करने से होंठों के ऊपर काली परत जमने लगती है। बहुत से लोग अपने होंठों को थूक लगाकर बार बार गीला करते हैं ऐसा करने से भी होंठ काले हो जाते हैं। सिगरेट आदि का व्यवहार करने से भी होंठ काले पड़ने लगते हैं। शरीर में आयरन की कमी के कारण भी होंठ काले होने लगते हैं। आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू उपाय बताने की कोशिश करेंगे जिनका प्रयोग करके आप अपने होंठों को नरम और गुलाबी बना सकते हैं।
![]()
1)- एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच दरदरी पिसी चीनी मिलाएं।इसे अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने होंठों पर धीरे धीरे मसाज करें।10-15 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे धो लें। फिर होंठों पर ग्लिसरीन लगाएं। ऐसा करने से कुछ दिनों में ही होंठों के ऊपर जमी खाली त्वचा निकल जाएगी। और कोमल और गुलाबी त्वचा उभरने लगेगी।

2)- एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल ले। इसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इसमें 2-3 बूंद नारियल तेल डालें। आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर होंठों में लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद इसे धो लें। और ग्लिसरीन या वैसलीन लगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक करने से भी होंठ गुलाबी और नरम लगने लगते हैं।